Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में केंद्रीय कारागार विभाग का कार वॉशिंग सेंटर शुरू
    सिरमौर

    नाहन में केंद्रीय कारागार विभाग का कार वॉशिंग सेंटर शुरू

    By Himachal VartaJanuary 21, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह) धर्मशाला के बाद अब जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में कारागार विभाग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश कारागार विभाग का दूसरा कार वॉशिंग सेंटर शुरूकिया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के कारागार विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक कारागार आनंद प्रताप सिंह ने शुक्रवार को नाहन जेल के कार वॉश सेंटर का उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह का कार वाशिंग सेंटर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरू किया जा चुका है जो अच्छी आमदनी कर रहा है। उन्होंने कहा कि कारागार विभाग के माध्यम से केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में हिमाचल प्रदेश कारागार विभाग का दूसरा कार वॉशिंग सेंटर शुरू किया गया है।यहां पर एक ओर जहां सस्ती दरों में वाहन मालिकों को कार वॉश करने का अवसर मिलेगा तो वहीं जेल में सजायाफ्ता बंदियों की आमदनी में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आरंभ में कारागार के 6 बंदियों को जोड़ा गया है। अतिरिक्त महानिदेशक कारागार आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि कारागार विभाग का प्रयास है कि हिमाचल प्रदेश की जेलों में जो सजायाफ्ता कैदी है उनको स्वावलंबी बनाया जाए।इस दिशा में लगातार वेलफेयर के कार्य किए जा रहे हैं। अतिरिक्त महानिदेशक कारागार ने कहा कि जो बंदी सजायाफ्ता है उनमें अधिकांश कम पढ़े लिखे व असाक्षर होते हैं। ऐसे में प्रयास किया जाएगा कि कारागार में ई बुक लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाए। इसमें बंदियों को किताबें पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी तथा वह सुनकर पढ़ाई कर सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.