Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सरकार के पास नहीं शिक्षकों के लिए आवासीय योजना
    सिरमौर

    सरकार के पास नहीं शिक्षकों के लिए आवासीय योजना

    By Himachal VartaJanuary 21, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):-हिमाचल प्रदेश में जहां अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकारी आवासीय सुविधा का प्रावधान है तो वही शिक्षा विभाग के किसी भी कर्मचारी को आवासीय सुविधा है ही नहीं। प्रदेश के शिक्षा विभाग में कार्यरत करीब 80000 कर्मचारी आज भी किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं। आवासीीय‌ योजना  नहीं होने के कारण जहां शिक्षक का अधिकतर समय सफर में ही बीत जाता है तो वही शिक्षक भी केवल ड्यूटी बजाने तक ही सीमित रह गया है।हालांकि शहरों में शिक्षकों को आवासीय सुविधा किराए पर आसानी से उपलब्ध हो जाती है मगर दूरदराज क्षेत्र में स्कूल स्टाफ को किराए पर भी कमेंडेशन नहीं मिल पाती है। राज्य एसजीटीयू यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान तथा जिला सिरमौर प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि भले ही वित्तीय स्थिति के चलते हर स्कूल के साथ आवासीय सुविधा बना पाना फिलहाल मुश्किल होगा मगर हर जिला में बनाए जाने वाले आदर्श विद्यालयों में स्टाफ के लिए आवासीय सुविधा भी बनाए जाने का प्रावधान होना चाहिए।उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में गुरुकुल योजना शुरू की गई थी मगर अभी भी कई ऐसे गुरुकुल भवन है जो बनकर तैयार नहीं हुए हैं। जिला सिरमौर में बोधार में केवल एक ही गुरुकुल है जिसका नाम यशवंत गुरुकुल है। हैरानी का विषय तो यह भी है कि प्रदेश के हर जिला में शिक्षा विभाग के हायर एजुकेशन तथा एलिमेंट्री विभाग के उपनिदेशकों के लिए भी जिला मुख्यालयों में गवर्नमेंट अकोमोडेशन नहीं है। दूरदराज क्षेत्रों में गांव से कई किलोमीटर दूर बने स्कूलों में अध्यापकों को आने जाने के लिए बसों पर निर्भर रहना पड़ता है।ऐसे में यदि बस छूट जाए तो स्कूल पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। देरी के कारण बच्चों को सिलेबस कंप्लीट करवा पाने में भारी परेशानी भी उठानी पड़ती है। अब यदि बनाए गए स्कूलों में अथवा नए बनाए जाने वाले स्कूलों में आवासीय सुविधा का भी प्रावधान रखा जाएगा तो ना केवल शिक्षा गुणवत्ता परक होगी बल्कि अध्यापक के कैंपस में ही उपलब्ध रहने पर अतिरिक्त क्लास का फायदा भी बच्चों को मिल सकेगा।उधर, इस विषय पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से जब बात की गई तो उन्होंने खुद इच्छा जताते हुए कहा कि प्रदेश के हर स्कूल में आवासीय सुविधा होनी चाहिए। उन्होंने कहा प्रदेश में करीब 80000 शिक्षक है और 18000 स्कूल है। ऐसे में इस पर जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि वह इस सुविधा को लेकर जल्द ही एक बैठक भी रखेंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि भविष्य में नए बनाए जाने वाले स्कूलों में आवासीय सुविधा रखने का प्रावधान भी रखे जाने के प्रयास किए जाएंगे

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.