नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- जिला सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी हिमपात होने के कारण वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। बता दे हरिपुरधार-नाहन मार्ग पिछले 35 घंटों से बंद पड़ा हुआ है। जिसके कारण यात्रियों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को 10 से 15 किलोमीटर पैदल चलकर हरिपुरधार आना पड़ रहा है।लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहाल करने के लिए तीन जेसीबी मशीनों की सहायता ली। परंतु रात को सड़क पर पाला जमने के कारण वाहनों की आवाजाही फिर से बंद पड़ गई। बर्फ ज्यादा होने के कारण इन सड़कों को बहाल करना मुश्किल हो रहा है। कुपवी क्षेत्र की 15 से ज्यादा पंचायतों को शिमला से जोड़ने वाले हरिपुरधार-कुपवी मार्ग पर आवाजाही करने में परेशानी आ रही है।उधर, एक्सईएन संगड़ाह आरके शर्मा ने कहा कि हरिपुरधार-नाहन मार्ग बीते कल शाम को 3 जेसीबी की सहायता से बहाल कर दिया गया था परंतु रात को सड़क पर पाला जमने के कारण फिर से आवाजाही ठप पड़ गई।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
