नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)नाहन के ऐतिहासिक चैगान मैदान में आगामी 26 जनवरी को आयोजित किये जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में जहां भव्य मार्च पास्ट देखने को मिलेगा वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी चैगान मैदान सराबोर रहेगा। नाहन के विभिन्न निजी व सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी आजकल जिला लोक सम्पर्क अधिकारी की देखरेख में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रियाज कर रहे हैं।गौरतलब है कि सिरमौर जिला के नाहन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे। विधायकों व जिला प्रशासन के अधिकारियांे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगेे।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के संबोधन के उपरांत लगभग 50 मिनट का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। लोगों के स्वस्थ मनोरंजन के लिये सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को बेहतर व आकर्षक बनाने के प्रयास किये गए हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डाईट संस्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र व छात्रा, एस.वी.एन स्कूल, ए.वी.एन स्कूल तथा आस्था स्कूल के छात्र छात्राएं भाग लेंगी। सभी स्कूल रिहर्सल मंे जुट गए हैं और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के ड्रामा इंस्पेक्टर मनोज भारद्वाज की देखरेख में प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
.0.
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
