Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के दौरान खूब थिरके विद्यार्थी
    सिरमौर

    गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के दौरान खूब थिरके विद्यार्थी

    By Himachal VartaJanuary 23, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)नाहन के ऐतिहासिक चैगान मैदान में आगामी 26 जनवरी को आयोजित किये जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में जहां भव्य मार्च पास्ट देखने को मिलेगा वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी चैगान मैदान सराबोर रहेगा। नाहन के विभिन्न निजी व सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी आजकल जिला लोक सम्पर्क अधिकारी की देखरेख में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रियाज कर रहे हैं।गौरतलब है कि सिरमौर जिला के नाहन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे। विधायकों व जिला प्रशासन के अधिकारियांे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगेे।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के संबोधन के उपरांत लगभग 50 मिनट का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। लोगों के स्वस्थ मनोरंजन के लिये सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को बेहतर व आकर्षक बनाने के प्रयास किये गए हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में  डाईट संस्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र व छात्रा, एस.वी.एन स्कूल, ए.वी.एन स्कूल तथा आस्था स्कूल के छात्र छात्राएं भाग लेंगी। सभी स्कूल रिहर्सल मंे जुट गए हैं और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के ड्रामा इंस्पेक्टर  मनोज भारद्वाज की देखरेख में प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
    .0.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.