नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):मजदूर से उसकी मेहनत की कमाई छीनने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने आख़िरकार हिरासत में ले लिया है। इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को रविंदर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि वह 18 जनवरी को शिमला में मजदूरी करने के बाद वापस अपने घर शिलाई आ रहा था।लेकिन शाम के समय जब वह पांवटा बस स्टैंड पहुंचा तो उसकी बस तब तक जा चुकी थी। उसके पास तक़रीबन 45,000 रुपये उस वक्त थे। रात बिताने के लिए वह देवीनगर गुरुद्वारा के समीप पहुंचा, तो वहां पांच युवक खड़े थे। इस दौरान सभी युवा उसे कमरा दिखाने के लिए एक टूटे हुए मकान के पास ले गए, जहां पर उन्होंने उसे घेर लिया और डरा धमकाकर उसके पास मौजूद पैसे छीन लिए और वहां से रफूचक्कर हो गए। इसके बाद पीड़ित पुलिस थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों बलजीत सिंह (25), उदय कश्यप (18), गुरमीत सिंह उर्फ सन्नी (23), सौरव ठाकुर (29) और आकाश (24) निवासी वार्ड नंबर 11 आंबेडकर काॅलोनी देवीनगर पांवटा साहिब को गिरफ्तार किया है। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
