नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान आगामी 25 जनवरी को रात्रि 8 बजे नाहन पहुंचेंगे। वह अगले दिन 26 जनवरी को नाहन के चैगान मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करंेगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह प्रातः 10.40 बजे डाॅ. वाई.एस. परमार की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके उपरांत 10.45 बजे शहीद स्मारक पर श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। वह ठीक 11 बजे चैगान मैदान में 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करेंगे।उपायुक्त आर.के. गौतम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे और फिर मार्चपास्ट होगा। मार्च पास्ट के उपरांत मुख्य अतिथि जिला वासियों को संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद स्कली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। मुख्य अतिथि अंत में विभिन्न क्षेत्रों मंे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला के समस्त उपमण्डल मुख्यालयों में भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस संबंध मंे समस्त एसडीएम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।उपायुक्त ने जिला वासियों से गणतंत्र दिवस समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से भी स्टेशन न छोडने तथा समारोह में सम्मिलित होने को कहा है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है और सभी नागरिकों को पर्व में अपनी उपस्थित दर्ज करवाकर इसे धूमधाम के साथ मनाना चाहिए।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22