नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :-समाज सेवा की दिशा में कार्यरत समाज सेवी संस्था “प्रयास” द्वारा ग्राम पलहोड़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ चेष्ठा ठाकुर के नेतृत्व मे किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान 107 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क स्वास्थ्य जांच व मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई।शिविर के बारे में अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य शिविरों के प्रभारी एवं समाजसेवी डॉक्टर एस के सबलोक ने बताया कि सांसद हमीरपुर एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम शुरू किया गया है।उन्होंने बताया कि इस शिविर में डॉ चेष्ठा ठाकुर के नेतृत्व में स्टाफ नर्स नीलम, लैब टेक्नीशियन रितिका शर्मा एवं विशाल ने अपनी सेवाएं प्रदान की। उन्होंने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हर ग्राम केंद्र में किया जा रहा है। शिविर में अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक होने की प्रेरणा भी दी जाती है।शिविर में रक्तचाप रोग के 9 रोगी, मधुमेह रोग के 6, हड्डियों के रोग के 34, रोगी व गायनिज के 5 व 53 अन्य रोगों से संबंधित रोगियों समेत कुल 107 रोगियों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
