नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सजा काट रहे चार कैदी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में पहली बार हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें नाहन जेल के कैदी शेर सिंह, राजेश, भगवान और स्टेनली हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।यह प्रतियोगिता परिवर्तन कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही हैं।गौर रहे कि जिला और प्रदेश शतरंज संघ की ओर से आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में कैदियों के लिए दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसमें सजायाफ्ता 24 कैदियों ने भाग लेकर शतरंज के बोर्ड पर शह और मात का खेल खेला। इसमें शेर सिंह ने पहला, राजेश ने दूसरा, भगवान ने तीसरा और स्टेनली ने चौथा स्थान पाया।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
