नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)उपायुक्त सिरमौर आर. के गौतम की अध्यक्षता में मंगवालर को नाहन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ।
आर.के. गौतम ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं के बिना सभ्य समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आज समाज की सोच बदल रही है बेटियों ने हर क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि हमें बदलाव अपने ही घर से लाने की आवश्यकता है तभी हम समाज में बदलाव ला सकते हैं।उन्होंने कहा कि आज इस राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हमें प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि हम बेटा-बेटी में कोई भी भिन्नता नहीं समझेंगे और एक बेटी को भी बेटे की तरह ही शिक्षित करेंगे ताकि वह शिक्षित होकर आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ अपने माता-पिता, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि जिला सिरमौर में लिंग अनुपात काफी बेहतर है।
उपायुक्त ने इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शिक्षा, खेलकूद स्काउटस एण्ड गाईड तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 15 बालिकाओं को पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशी बतौर पुरस्कार भी प्रदान किए।
इस अवसर पर हाल ही में जन्मी 5 बेटियों का ‘‘बालिका जन्मोत्सव्’’ भी मनाया गया तथा उन्हे पारितोषिक प्रदान किये गये।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि माहिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सशक्त् महिला योजना, वन स्टाप सेंटर, वो दिन, बेटी है अनमोल योजना, मदर टेरेसा योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
