नाहन 25 जनवरी (एसपी जैरथ):-पांवटा साहिब उपमंडल में चोरी की वारदातें निरंतर पेश आ रही है। पुलिस एक मामले को जब तक सुलझाने में कामयाबी हासिल करती है तब तक शातिर दूसरी वारदात को अंजाम दे देते हैं। पांवटा में ऐसा ही एक और मामला देखने को मिला है। यहां पुलिस ने चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो वहीं उपमंडल में एक और बाइक चोरी हो गई।बता दें कि पांवटा साहिब में पिछले सप्ताह दो बाइकें चोरी हुई थी। इसमें पहली बाइक संजीव कुमार की थी। संजीव कुमार ने अपनी बाइक घर के बाहर गली में खड़ी की हुई थी। शातिर ने रात का फायदा उठाकर बाइक को गली से चुरा लिया। वहीं, दूसरी बाइक सतनाम सिंह की थी। सतनाम अपने दोस्त के घर बाइक लेकर गया हुआ था और वही रात को रुक गया। जब सुबह सतनाम वापिस घर जाने के लिए अपनी बाइक के पास आया तो वहां बाइक नहीं थी।इसके बाद दोनों पीड़ितों ने पुलिस थाने में अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आखिरकार दोनों शातिरों को पकड़ लिया। दोनों चोर रिश्ते में सगे भाई निकले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अब उपमंडल में चोरी हुई एक और बाइक की तलाश में जुट गई है। यह चोरी देवीनगर में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने की हैं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
