नाहन 25 जनवरी (एसपी जैरथ) :- हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर आज हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार को गृह जिला सिरमौर में याद किया। नाहन में कांग्रेस ने माल रोड स्थित डॉ वाईएस परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में विधायक अजय सोलंकी ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को हिमाचल के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद डॉ वाईएस परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हिमाचल निर्माण में डॉ वाईएस परमार का अहम योगदान रहा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस जिले से ताल्लुक रखते हैं जिसने हिमाचल प्रदेश का निर्माण करने वाले शख्स को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश लगातार प्रगति की ओर चल रहा है और आज हिमाचल प्रदेश की गणना देश के अग्रणी पहाड़ी राज्यों के रूप में होती है। अजय सोलंकी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मौजूदा मुख्यमंत्री लगातार हिमाचल प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएंगे और एक समान रूप से पूरे हिमाचल प्रदेश में विकास करेंगे।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
