Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नैशनल वोटर डे पर लोकतंत्र में प्रत्येक वोट अमूल्य – मनोज यादव
    सिरमौर

    नैशनल वोटर डे पर लोकतंत्र में प्रत्येक वोट अमूल्य – मनोज यादव

    By Himachal VartaJanuary 25, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- राष्ट्रीय मतदाता दिवस (नैशनल वोटर डे) के अवसर पर आज बुधवार को नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। हिमाचल निर्वाचन विभाग के आईकॉन दिलीप सिरमौरी को कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया।अतिरिक्त उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट अमूल्य है और हम सबको सक्रियता से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल में प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई विधानसभा सीटों में हार-जीत का आंकड़ा बहुत ही कम रहा, जिससे पता चलता है कि एक-एक वोट कितना अमूल्य है। सिरमौर जिला में करीब 82 प्रतिशत मतदान हुआ जो कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए बहुत ही शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सारक्षरता दर बहुत अच्छी है, इसलिए हमारे प्रदेश का मतदाता बहुत जागरूक है और समझदारी के साथ मतदान में भाग लेता है।
    उन्होंने कहा कि मतदान करना मतदाता का अधिकार है और प्रत्येक मतदाता को राष्ट्रहित में मतदान प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि सभी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल आयोजन के लिए निर्वाचन विभाग को बधाई दी।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने 23 नये युवा वोटरों को एपिक कार्ड (मतदाता कार्ड) भी वितरित किये गए।
    इस अवसर पर भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार ‘‘मैं भारत हूं, भारत मुझमें है, मैं ताकत हूं, ताकत मुझमें है’’ निर्वाचन गीत भी प्रस्तुत किया गया।  भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश भी इस अवसर पर प्रसारित किया गया।
    इस मौके पर विद्यार्थयों द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें डाईट संस्थान की मीनाक्षी और श्वेता तथा रा.व.मा.पा. छात्र के निखिल ने अपने-अपने उदगार प्रस्तुत किए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आरती, कोमल पाल और तुशार कश्यप ने अपने चिंत्राकन प्रस्तुत किए। एस.वी.एन पब्लिक स्कूल की नंदिता शर्मा, कृषभ कश्यप और शिवम चौहान को ड्राईग कम्पीटिशन तथा आनंदिता, कृतिका चौहान और छावि चौहान को वाद विवाद प्रतियोगिता के लिए पुरस्कृत किया गया।
    एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, सहायक आयुक्त मुकेश शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन वेद कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार नारायण दास के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर  उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.