पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) – हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। जिसके बाद इसे प्रदेश में हर वर्ष पूर्ण राज्यत्व दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाता है, इसी कड़ी में नगर परिषद पांवटा ने बाल पार्क में हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत प्रमाण की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ा कर उन्हें याद किया।नगर परिषद उपाध्यक्ष ओपी कटारिया ने मीडिया के कैमरे ऑन होते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पूर्व राज्य दिवस धूमधाम से मनाया नगर परिषद के साथ वीआईपी रोड बाल पार्क को दुल्हन की तरह सजाया गया है।यही नही यमुना पार्क में बने हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत परमार की प्रतिमा व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। वहीं उन्होंने कहा कि आजभारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस भी है यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है।इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है।इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। इस दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष निर्मल कौर ने सभी पार्षद और नगर परिषद कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
