श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ददाहू के डिग्री कॉलेज के ग्राउंड में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर तहसीलदार राजेन्द्र ठाकुर सहित ददाहू पंचायत के प्रधान, रेणुका थाना के एसएचओ भी मौजूद रहे।ददाहू तहसीलदार द्वारा सुबह 11 बजे तिरंगा फहराया गया। उसके बाद गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस मौके पर तहसीलदार द्वारा देश के कानून के प्रति सम्मान रखने और नियम कानूनों को हमेशा निभाने को लेकर बच्चों और लोगों को दायित्व समझाया उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है हम सभी को इसके नियम कानूनों से बंधकर चलना चाहिए ताकि देश में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे।गणतंत्र दिवस पर सभी बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के छोटे बच्चों ने जय हो गाने पर प्रस्तुति पेश की।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
