Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विधायक अजय सोलंकी ने वार्ड नंबर-2 से शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
    सिरमौर

    विधायक अजय सोलंकी ने वार्ड नंबर-2 से शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

    By Himachal VartaJanuary 27, 2023
    Facebook WhatsApp

    विघटनकारी ताकतों पर अब सद्भावना के साथ चलेगा बूथ और गांव स्तर पर जागरूक अभियान                                              नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):-सत्ता में आई कांग्रेस के सामने अब वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव बड़ी चुनौती भी है। कांग्रेस इस बार लोकसभा में प्रदेश की शत-प्रतिशत उपस्थिति को लेकर मिशन में जुट चुकी है। सद्भावना और एकता के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जहां भारत जोड़ो यात्रा अभियान चला हुआ हैवहीं, प्रदेश में अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ हुआ है। गणतंत्र दिवस के मौके पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज भी हुआ। इसका शुभारंभ नाहन के नवनिर्वाचित विधायक अजय सोलंकी के द्वारा किया गयानगर परिषद के परिसर से शुरू हुए इस अभियान को लेकर वार्ड नंबर 2 के दर्जनों लोगों ने अपनी उपस्थिति भी दर्ज करी। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस राज्य प्रवक्ता एवं सचिव रूपेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    आयोजित वार्ड नंबर 2 के बाशिंदों की सभा को संबोधित करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि भाजपा की विघटनकारी नीतियों को लेकर देश का माहौल दिन पर दिन बिगड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक और जहां कांग्रेस राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में जुटे हुए हैं।ही प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य अनेकता में एकता के रंगों को एक संपूर्ण राष्ट्रवादी सोच के साथ देश को एक सूत्र में पिरोना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ठान लिया है कि हर घर हर वार्ड और हर गांव में कांग्रेसी कार्यकर्ता विशेष अभियान चलाएंगे।हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए जो जनमानस के हृदय पटल पर विघटन आत्मक सोच उकेरी गई है उसे सद्भावना के साथ सबको जोड़ कर फिर से शांतिप्रिय माहौल बनाना है।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी, कांग्रेस नेता काजल शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उपमा धीमान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवराज सिंह चौहान, पार्षद राकेश गर्ग उर्फ पपली, पूर्व पार्षद कपिल गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप ठाकुर, साकिर खान, महामंत्री जिला कांग्रेस नरेंद्र सिंह तोमर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.