नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-शिलाई विधानसभा के अंतर्गत आने वाले जामना गांव में एक फरवरी से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रही है। सबसे बड़ी बात इस प्रतियोगिता की यह है कि इसमें जो सीप प्रतियोगिता (ताश खेल )करवाई जाएगी उसके विजेता को स्पोटर्स समिति जामना द्वारा नकद राशि के साथ मुर्गा दिया जायेगा। बता दे कि यह प्रतियोगिता एक से तीन फरवरी तक होगी। इसमें कबड्डी, सीप और वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता के आयोजक योगेश कुमार ने बताया कि कबड्डी स्पर्धा के लिए 1500, सीप डबल के लिए 200 और वॉलीबाल स्पर्धा के लिए 1200 रुपये एंट्री फीस रखी गई है। कबड्डी विजेता को 25,000 रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता को 12,000 रुपये व ट्राॅफी दी जाएगी। वॉलीबाल विजेता को 15,000 रुपये व ट्राॅफी और उपविजेता को 7,100 रुपये व ट्राॅफी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सीप स्पर्धा के विजेता को 1,100 रुपये की नकद राशि के साथ एक मुर्गा इनाम में दिया जाएगा।प्रतियोगिता में रेफरी का निर्णय अंतिम होगा। इच्छुक खिलाड़ी को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जो भी टीम बाहर से आएगी उनके रहने व खाने का इंतजाम किया जा रहा है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
