Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिये बनेंगे 100 स्टेशन-डीसी
    सिरमौर

    इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिये बनेंगे 100 स्टेशन-डीसी

    By Himachal VartaJanuary 30, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) प्रदेश सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनां को प्रोत्साहित करने की कवायद जिला सिरमौर में भी जोर पकड़ने लगी है। उपायुक्त आर. के. गौतम ने सोमवार को उनके कार्यालय चैम्बर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला के विभिन्न उपमण्डलों में स्थापित किये जाने वाले चार्जिंग स्टेशनों को चिन्हित कर जल्द उनकी रिपोर्ट सौंपने के लिये समस्त एसडीएम को निर्देश जारी किये।उपायुक्त ने कहा कि जिला के विभिन्न भागों में कम से कम एक सौ चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जाएंगे। इनमें राज्य राजमार्गों तथा बस अड्डों के समीप बड़ी क्षमता के 50 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे जिनमें वाहन को 15 मिनट से लेकर एक घण्टे में चार्ज किया जा सकेगा। कार्यालय परिसरों में दो से चार घण्टे वाहन चार्जिंग में लगेंगे जबकि व्यक्तिगत आवासीय परिसरों में 8 से 10 घण्टे वाहन को चार्ज करने के लिये लगेंगे। उन्होंने कहा कि बडे़ चार्जिंग स्टेशनों के लिये 11 केवी विद्युत लाइन की उपलब्धता होना जरूरी है।
    आर.के. गौतम ने चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिये उपमण्डलवार रिपोर्ट एसडीएम से मांगी है और जल्द इन स्टेशनों के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि एक चार्जिंग स्टेशन के लिये लगभग एक कनाल भूमि की आवश्यकता पड़ेगी। अधिकांश चिन्हित स्थानों में भूमि उपलब्ध है। उन्होंने विभिन्न विभागों से अपने कार्यालयों परिसरों में छोटे चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिये प्रक्रिया आरंभ करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी वाहन इलेक्ट्रिक वाहनों में रिप्लेस होंगे। वाहन के नकारा घोषित होने के बाद उसके स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहन की ही संस्तुति की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.