Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पीएम किसान लाभर्थियों के 4 फरवरी तक अपडेट होंगे ईकेवाईसी-डीआरओ
    सिरमौर

    पीएम किसान लाभर्थियों के 4 फरवरी तक अपडेट होंगे ईकेवाईसी-डीआरओ

    By Himachal VartaJanuary 30, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) जिला राजस्व अधिकारी चेतन चैहान ने  बताया गया कि जिला सिरमौर में 30 जनवरी से 4 फरवरी तक पीएम किसान लाभार्थियों की ई-केवाईसी और आधार अपडेशन किये जा रहे हैं जिसके लिए जिला में विशेष कैंपों का आयोजन हो रहा है।  उन्होने कहा कि समस्त पीएम किसान लाभार्थियों जिनकी ई-केवाईसी व आधार अपडेट नहीं है वह विशेष कैंपों में 5 फरवरी से पूर्व आकर अपना आधार अपडेट करवा सकते हैं। जिन व्यक्तियों का आधार व ई-केवाईसी अपडेट नहीं होगा उन्हें अपात्र कर दिया जाएगा तथा उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की 13 वीं किश्त जारी नहीं की जाएगी।जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि नाहन के ग्राम पंचायत बनकला में 3 फरवरी तथा 4 फरवरी को ग्राम पंचायत देवनी, पांवटा साहिब के ग्राम पंचायत भगानी में 3 फरवरी तथा 4 फरवरी को ग्राम पंचायत पुरूवाला, कमरऊ के ग्राम पंचायत शर्ली मानपुर में 3 फरवरी और 4 फरवरी को ग्राम पंचायत कांड चयोग, शिलाई के ग्राम पंचायत शिलाई में 3 फरवरी तथा ग्राम पंचायत अशियारी में 4 फरवरी,  ददाहू के तहसील ऑफिस ददाहू में 3 और 4 फरवरी को अपडेशन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि रेणुका जी संगड़ाह के ग्राम पंचायत गनोग के बड़ग में 3 फरवरी, ग्राम पंचायत रजाना मे 4 फरवरी, हरिपुरधार के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल देउरी खडाहन में 2 फरवरी तथा गर्वमेंट प्राइमरी स्कूल, हरिपुर धार में 3 फरवरी,  नौहराधार के ग्राम पंचायत निहोग में 3 फरवरी और 4 फरवरी को ग्राम पंचायत देवा मानल में, राजगढ़ के ग्राम पंचायत दीदग में 3 फरवरी तथा ग्राम पंचायत भानत में 4 फरवरी, पच्छाद तहसीह कार्यालय में 3 और 4 फरवरी को अपडेशन किया जाएगा। जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि पझौता के ग्राम पंचायत टपरौली में 3 फरवरी और 4 फरवरी को ग्राम पंचायत हाब्बन में, माजरा के ग्राम पंचायत मिश्रवाला में 3 फरवरी और ग्राम पंचायत सैनवाला मुबारकपुर में 4 फरवरी, नारग के ग्राम पंचायत वासनी में 30 जनवरी तथा ग्राम पंचायत डिलमन में 31 जनवरी,  रोनाहट के ग्राम पंचायत नैनीधार में 3 फरवरी और ग्राम पंचायत गुम्मथ में 4 फरवरी को ईकेवाईसी अपडेट किए जाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.