नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जितेन्द्र बिन्द्रा ने बताया कि मैसर्ज निक्सी लेबोरेटरी तथा मैसर्ज अल्फा कंटेनर, काला आम जिला सिरमौर द्वारा 80 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है जिसके लिए 4 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मैसर्ज निक्सी लैबोरेटरी को आठवीं से 12वीं कक्षा और आईटीआई पास तथा मैसर्ज अल्फा कंटेनर कंपनी को 12वीं पास अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। इन अभ्यर्थियों की आयु 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा 10,500 रुपये न्यूनतम वेतन प्रदान किया जएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 4 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित हो रहे कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षिक योग्यता व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र के साथ अपना बॉयोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3