नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप सिमौर जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों नाहन, पच्छाद, पांवटा, रेणुका और शिलाई में एक-एक स्थान पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की स्थापना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप भूमि का चयन किया जा रहा है।आर.के. गौतम ने सोमवार को नाहन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना के लिए आयोजित सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की।उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार 50 बीघा भूमि पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल परिसर की स्थापना की जानी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों की स्थापना के लिए चिन्हित भूमि को अंतिम रूप प्रदान कर मामला प्रस्तुत करें ताकि आगामी कार्रवाई के लिए मामला सरकार को भेजा जा सके। आर.के. गौतम ने कहा कि इस आर्ट ऑफ एक्सलेंस डे बोर्डिंग स्कूल में पहली कक्षा से 12 कक्षा तक करीब 500 विद्यार्थियो की शिक्षा के साथ-साथ, खेलकूद, बौद्विक व शारीरिक विकास सम्बन्धित गतिविधयां भी उपलब्ध रहेंगी जिससे विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीक सम्बन्धी जानकारी भी प्राप्त होगी।उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों के प्रस्तावित स्थलों के आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले सभी स्कूलों की सूची और विद्यार्थियों की संख्या तैयार करें ताकि इन स्कूलों का कलस्टर बनाकर इन्हें डे बोर्डिंग स्कूलों में समायोजित किया जा सके।
अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, उप निदेशक उच्च शिक्षा निदेशक कर्म चंद, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा गुरजीवन सिंह, सम्बन्धित एसडीएम और वन विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
-0-
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
