Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर को रेल कनेक्टिविटी की जगी आस, सांसद द्वारा डीपीआर तैयार
    सिरमौर

    सिरमौर को रेल कनेक्टिविटी की जगी आस, सांसद द्वारा डीपीआर तैयार

    By Himachal VartaJanuary 31, 2023
    Facebook WhatsApp

    सर्वे लाइन का कार्य पूरा, सामरिक तथा व्यवसायिक तौर पर महत्वपूर्ण है रेल कनेक्टिविटी                                                    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर को रेलवे लाइन कनेक्टिविटी में सांसद सुरेश कश्यप के प्रयास सफल होते नजर आ रहे हैं। सांसद सुरेश कश्यप के द्वारा सिरमौर को रेल कनेक्टिविटी दिए जाने को लेकर बनाई गई डीपीआर सबमिट कर दी गई है। यही नहीं सांसद के द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भी विस्तृत रूप से सिरमौर को रेल दिलाए जाने पर गंभीरता के साथ चर्चा हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद सुरेश कश्यप के द्वारा अब तक के किए गए तमाम रेलवे लाइन सर्वे के बाद जगाधरी-हरियाणा-बराड़ा के साथ-साथ बद्दी-बरोटीवाला की सिरमौर से कनेक्टिविटी को लेकर बनाई गई डीपीआर पर सहमति दी गई है।हालांकि 2021 में तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पांवटा साहिब से जगाधरी रेलवे लाइन सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके लिए डीपीआर नहीं बन पाई थी। तो वही, सांसद सुरेश कश्यप ने लगातार रेल मंत्रालय से संपर्क साधते हुए जल्द से जल्द सिरमौर को रेल कनेक्टिविटी देने को लेकर योजना को जल्द क्रियान्वित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। तो वही, कल पेश होने वाले केंद्रीय बजट में भी सिरमौर के लिए रेल बजट में उम्मीद की किरण नजर आ रही है।बता दें कि सामाजिक दृष्टिकोण से सिरमौर को रेलवे लाइन से जोड़ा जाना बड़ा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। असल में सिरमौर के साथ लगते उत्तराखंड-देहरादून स्थित मिलिट्री एकेडमी है, तो वही अंबाला कैंट भारतीय सेना और वायु सेना का प्रमुख केंद्र भी है। इसके साथ नाहन इन दोनों राज्यों के साथ सामरिक दृष्टि से जुड़ा हुआ है। अब यदि बात की जाए केंद्र सरकार की तो प्रदेश के बागवानों के लिए हमेशा उदारवादी रही है। अब यदि पांवटा साहिब में प्रमुख रेल जंक्शन बनता है तो रोहडू-जुब्बल-कोटखाई का सेब वाया राजगढ़ गिरी पुल तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे की सीधी कनेक्टिविटी में है।ऐसे में इस क्षेत्र के बागवानों को सेब ट्रांसपोर्टेशन के लिए रेलवे सुविधा संजीवनी साबित हो सकती है। अभी तक अधिकतर सेब शिमला-सोलन से होकर गुजरता है, जिसके चलते इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक दबाव बन जाता है। इसके अलावा सुरेश कश्यप के द्वारा केंद्र सरकार के साथ व्यापारिक दृष्टिकोण से सिरमौर को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए विशेष रुप से सिफारिश की गई है। बताना जरूरी है कि जिला सिरमौर में दो प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है जिसमें काला अंब और पांवटा साहिब शामिल है। इन दोनों औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों की लंबे समय से रेल ट्रांसपोर्टेशन कनेक्टिविटी की मांग रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.