स्कूली बच्चों के व ग्रामीणों के स्वास्थ्य की हुई जांच
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज): जिला रेड क्रॉस सोसाइटी व आयुष विभाग द्वारा नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोग में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया यहां रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा शुरू की गई मोबाइल हेल्थ वैन के जरिए स्थानीय ग्रामीणों व स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। आयुष विभाग के जिला अधिकारी राजन सिंह ने बताया कि इस स्वास्थ्य जांच शिविर में 30 स्कूली बच्चों के अलावा 60 के करीब स्थानीय लोगों की भी स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें कई प्रकार के निशुल्क टेस्ट भी आयुष विभाग की टीम द्वारा किए गए । वहीं उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों को आयुष विभाग द्वारा मुफ्त दवाइयां भी स्वास्थ्य जाँच शिविर के दौरान दी गई है।
उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा सिरमौर जिला के विभिन्न स्थानों पर इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इस मौके पर मेडिकल ऑफिसर आयुर्वेदिक विभाग डॉ राहुल धीमान, डॉक्टर निशांत व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से अमरनाथ सिंह व वैन ऑपरेटर राम सिंह मौजूद रहे।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
