नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात कोटली में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को चैड़ा किया गया परंतु सड़क के किनारे नालियां बनाना भूल गया । बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा अतिक्रमण को हटाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों में एक मुहिम चलाई गई थी जिसके चलते वार्ड नंबर सात में सड़क को चैड़ा जरूर किया गया परंतु सड़कों के किनारे पानी की निकासी की विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई हैं जिसके चलते बारिश का पानी नालियांे में भर जाता है और इस वार्ड के बाशिदों को अपने घरों के लिए गंदे पानी को क्राॅस करके जाना पड़ता है । वार्ड के स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क में पानी खड़ा होने से विशेषकर गर्मियों व बरसात में मच्छर व कीड़े उत्पन्न हो जाते हैं जोकि जूतों के साथ घर में प्रवेश कर जाते हैं जिससे कई बार बिमारियों के फैलने की संभावना उत्पन्न हो जाती है । स्थानीय निवासी दुर्गेश सिंहमार, कुलभूषण सूद, एमएन तिवारी, संजीव शर्मा सहित अनेक लोगों ने बताया कि लोक निर्माण से बीते कई वर्षों से पक्की नाली बनाने की गुहार लगाई जा रही है परंतु नक्कार खाने में तूती की आवाज साबित हो रही है । विभाग के अधिकारी से केवल आश्वासन मिलता है । हर वर्ष बरसात के मौसम में नालियां का पानी सड़कों पर फैलता है जिससे राहगीरों को परेशानी पेश आती है । इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर सात में काफी वर्षों पहले नगर पंचायत द्वारा वर्षा शालिका निर्मित की गई थी जिसे भी लोनिवि द्वारा बीते वर्ष गिरा दिया गया है जिसके न होने से बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को बारिश व चिलचिलाती धूप में सड़क पर खड़े होने को मजबूर होना पड़ता है । स्थानीय लोगों ने वार्ड नंबर सात में पुनः वर्षा शालिका निर्मित करने की मांग की है ।
अधिशासी अभियंता लोनिवि मंडल राजगढ़ राम सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे नालियां शीघ्र ही निर्मित की जाएगी ।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15