पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के बांगरण में तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो वाहन जब्त किए हैं। इसी के साथ दोनों वाहन चालकों का चालान कर उनसे जुर्माना भी वसूला है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपमंडल पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने रेता -बजरी से भरे दो ट्रको को जांच के लिए रुकवाया। जब दोनों वाहनों के कागजातों की जांच की गई तो वह बिना एम फार्म के पाए गए। जिसके बाद तहसीलदार ने दोनों वाहन चालकों का चालान कर उनसे 15 हजार रुपए जुर्माना वसूला।उधर, उपमंडल पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने कहा कि रेता-बजरी से भरे दो ट्रकों का चालान कर उनसे 15000 रुपए जुर्माना वसूला है। उन्होंने बताया कि दोनों से मामले की पूछताछ की जा रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
