नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज)(एसपी जैरथ):-समुंद्र तल से 11885 फुट की ऊंचाई पर स्थित सिरमौर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में पिछले दो महीनो के भीतर आठ फुट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। चूड़धार में नवंबर 2022 से लेकर 02 फरवरी 2023 तक नौ बार बर्फबारी हो चुकी है। 28 व 29 जनवरी को दो दिनो तक लगातार बर्फबारी हुई थी। दो दिनो के भीतर ही चूड़धार में चार से पांच फुट बर्फ जम गई थी। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी से कई ढाबे दब गए । वहां पर पिछले 19 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। भारी बर्फबारी के कारण पेयजल योजनाएं जाम होने से पीने के पानी का भी संकट बना हुआ है। प्रशासन की और से 15 दिसंबर को यात्रा पर रोक लगाए जाने के बाद चूड़धार से मंदिर के पुजारी, चुडेश्वर सेवा समिति का पूरा स्टाफ अपने घर जा चुका है। इन दिनों स्वामी कमलानंद गिरी अकेले ही चूड़धार में रह रहे है। उन्होंने बताया कि स्वामी तपस्या में लीन है। बाबू राम शर्मा ने बताया कि उन्हें रोकना दर्जनों श्रद्धालुओं के फोन आ रहे है। श्रद्धालु चूड़धार की यात्रा पर जाने के लिए उनसे जानकारी मांग रहे है।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
