Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»श्री रेणुकाजी वैटलैंड झील में पहुंचे 413 विदेशी मेहमान कर रहे खूब अठखेलियां
    सिरमौर

    श्री रेणुकाजी वैटलैंड झील में पहुंचे 413 विदेशी मेहमान कर रहे खूब अठखेलियां

    By Himachal VartaFebruary 3, 2023
    Facebook WhatsApp

    श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा): – श्री रेणुका जी वैटलैंड की झील में 413 विदेशी मेहमान खूब अठखेलियां कर रहे हैं। साइबेरिया से लंबी उड़ान भर कर हर साल आने वाले परिंदों (Birds) की गणना का कार्य किया जा रहा है। 2 फरवरी तक की रिपोर्ट के मुताबिक झील में 413 परिंदे मौजूद पाए गए।वन्य प्राणी विभाग ने वन परिक्षेत्र अधिकारी  नंद लाल के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया, इसमें डिप्टी रेंजर वीरेंद्र शर्मा, वनरक्षक कंवर सिंह, गुलशन कुमार को शामिल किया गया था। झील में सबसे अधिक 305 जल मुर्गियां पहुंची हैं। कुल 12 प्रजातियों के परिंदे रिपोर्ट हुए हैं। खास बात ये है कि विदेशी मेहमानों की दो प्रजातियों के कुनबे से केवल एक-एक पक्षी ही पहुंचा है।झील में जलमुर्गी के अलावा मलाड़ व कूट प्रजातियों की संख्या क्रमशः 41 व 35 है। लंबे अरसे से झील में बढ़ती गाद पक्षियों के लिए निराशा का सबब बनी है। झील का एक छोर दलदल बन चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी मेहमानों को आकर्षित करने के लिए वैटलैंड में कुदरत ने काफी कुछ दिया है, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।गौरतलब है कि वन्य प्राणी विभाग द्वारा जनवरी व फरवरी के महीनों में हिमाचल के जलाशयों में विदेशी मेहमानों की गणना की जाती है। उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी नंद लाल ने बताया कि वैटलैंड में 413 विदेशी परिंदे रिपोर्ट हुए हैं। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.