Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अचानक निहालगढ़ में इकट्ठा हो गए लोग तो परेशान हो गए राहगीर और वाहन चालक
    सिरमौर

    अचानक निहालगढ़ में इकट्ठा हो गए लोग तो परेशान हो गए राहगीर और वाहन चालक

    By Himachal VartaFebruary 3, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पावंटा साहिब के निहालगढ़ में आज अचानक लोगों का जमवाड़ा लग गया। इस बीच  देखा कि लोग गुस्से में आग बबूला हो रहे हैं। पता किया तो यह गुस्सा नेशनल हाइवे 707 निहालगढ़ सड़क मार्ग पर बनाये गए ड्रेन सिस्टम के खिलाफ था। निहालगढ़ के स्थानीय लोगों ने बताया कि जो ड्रेन यहाँ पर बनाई गई है उसकी ऊंचाई बहुत ज्यादा है , जिसकी वजह से उनका रास्ता भी बंद हो गया है। इतना नही ड्रेन ऊंची बनाने से रास्ते का बारिश और गंदा पानी वहाँ एकत्रित हो जाता है, जिसकी वजह से बीमारियां फेल सकती है।
    मौके पर मौजूद ग्रामीण महिलाओं में अनिता देवी ,  सुमन , प्रमिता , गुरमीत कौर और वार्ड सदस्य सुमित्रा ने बताया की यह डेढ़ साल पहले जब ड्रेन बन रही थी तो उस दौरान भी इसकी शिकायत वह नेशनल हाइवे अथॉरिटी और ठेकेदार को कर चुके हैँ। बावजूद इसके भी इसे बनाया गया। यही नही इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर करने बाद प्रशासन के कुछ अधिकारी मौके पर तो पहुंचे , लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। आक्रोशित महिलाओं ने नेशनल हाईवे के अधिकारी को जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा कि इसका समाधान किया जाए नहीं तो इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहे। इस बीच लोगों को आश्वासन दिया और कहा कि एक से दो दिन बीच इसे ठीक कर दिया जाएगा। इस बीच विक्की , सन्नी , गुरविंद्र और  जसवीर आदि लोगों का कहना है कि यहाँ के लोगों को अधिकारियों द्वारा गुमराह किया जा रहा है। आवाज़ उठाने के बावजूद भी समाधान नही हो रहा है। उन्हें अपने  कारोबार को चलाने में परेशानी आड़े आ रही है, उनकी दुकान पर कोई ग्राहक नही आ रहा है जिनके निजी वाहन है वो अपने घर में कैसे अपने वाहन लेकर जाए क्योंकि आजकल तो चोरो से भी हर दिन दो-चार होना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने कहा की उनकी परेशानी का जल्द समाधान किया जाये अन्यथा दूसरा रास्ता अपनाना पड़ेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.