श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा): – श्री रेणुका जी वैटलैंड की झील में 413 विदेशी मेहमान खूब अठखेलियां कर रहे हैं। साइबेरिया से लंबी उड़ान भर कर हर साल आने वाले परिंदों (Birds) की गणना का कार्य किया जा रहा है। 2 फरवरी तक की रिपोर्ट के मुताबिक झील में 413 परिंदे मौजूद पाए गए।वन्य प्राणी विभाग ने वन परिक्षेत्र अधिकारी नंद लाल के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया, इसमें डिप्टी रेंजर वीरेंद्र शर्मा, वनरक्षक कंवर सिंह, गुलशन कुमार को शामिल किया गया था। झील में सबसे अधिक 305 जल मुर्गियां पहुंची हैं। कुल 12 प्रजातियों के परिंदे रिपोर्ट हुए हैं। खास बात ये है कि विदेशी मेहमानों की दो प्रजातियों के कुनबे से केवल एक-एक पक्षी ही पहुंचा है।झील में जलमुर्गी के अलावा मलाड़ व कूट प्रजातियों की संख्या क्रमशः 41 व 35 है। लंबे अरसे से झील में बढ़ती गाद पक्षियों के लिए निराशा का सबब बनी है। झील का एक छोर दलदल बन चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी मेहमानों को आकर्षित करने के लिए वैटलैंड में कुदरत ने काफी कुछ दिया है, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।गौरतलब है कि वन्य प्राणी विभाग द्वारा जनवरी व फरवरी के महीनों में हिमाचल के जलाशयों में विदेशी मेहमानों की गणना की जाती है। उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी नंद लाल ने बताया कि वैटलैंड में 413 विदेशी परिंदे रिपोर्ट हुए हैं।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
