नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (शोभा):-जिला सिरमौर के शिलाई-पांवटा एनएच -707 मार्ग पर पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आने से एक बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार एक युवती घायल हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद शिलाई अस्पताल से पांवटा अस्पताल रेफर कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिलाई-पावंटा एनएच-707 पर टिककर व उत्तरी के मध्य फेज तीन रुदनव कंपनी द्वारा सड़क कटिंग का कार्य चल रहा था। जिसके कारण दोनों ओर वाहनों का जाम लगा हुआ था। मलवा हटाने के बाद जब शिलाई से पावंटा जा रही निजी खंडूजा बस वहां से क्रॉस हो रही थी तो भूस्खलन के मलवे के साथ आया एक बड़ा पत्थर बस से जा टकराया।हादसे में 22 वर्षीय सुमन गावँ दुबोड़ की एक युवती घायल हो गई। बता दें सुमन शिलाई कालेज की छात्रा है जो इस बस से अपने घर दुबोड़ जा रही थी। पहाड़ी से पत्थर इतनी तेजी से आया कि बस की खिड़की टूट गई और पत्थर से सीट पर बैठी सुमन के पेट मे चोट आ गई। युवती को उपचार के लिए शिलाई अस्पताल लाया गया यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती को पावंटा साहिब रेफर किया है।उधर, शिलाई खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष बंसल ने बताया कि युवती के पेट मे चोट लगने के कारण उसे पावंटा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
