Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को बंद करने पर जनता में भारी रोष : राजीव बिंदल
    राजनैतिक

    भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को बंद करने पर जनता में भारी रोष : राजीव बिंदल

    By Himachal VartaFebruary 4, 2023
    Facebook WhatsApp

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ मिलकर आरम्भ किया हस्ताक्षर अभियान
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा नाहन विधानसभा क्षेत्र में डा. राजीव बिन्दल के अथक प्रयासों से जनहित में खोले गए अनेकों संस्थानों को कांग्रेस सरकार द्वारा बंद करने क विरोध में गत दिन धौलाकुंआ रामपुर भारापुर, परदूनी व सैनवाला मुबारिकपुर और कालाआम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र की जनता ने भारी रोष जाहिर करते हुए भाजपा के हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।  भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार और स्थानीय कांग्रेस विधायक द्वारा बंद किए गए इन संस्थानों में पी.एच.सी. सी.एच.सी, स्कूल, आई.टी.आई. वैटनरी डिस्पेंसरी, उप-तहसील, पटवार सर्कल आदि शामिल हैं। यह संस्थान नाहन विधान सभा क्षेत्र की जनता को सुविधाएं दिलाने के लिए खोले गए और जिनका बडी मात्रा में लाभ स्थानीय जनता को मिल रहा है। किन्तु कांग्रेस सरकार ने लोगों को जनसुविधाओं ने महरूम कर दियाभाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को कांग्रेस सरकार द्वारा बंद करने पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। काला आम में बडी संख्या में लोगों ने इन संस्थानों को बंद करने का विरोध किया और हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की।  भाजपा सरकार में खोले गए संस्थानों में से 13 संस्थान कांग्रेस की नई सरकार व कांग्रेस के विधायक ने बंद करवा दिये, जिसका बडा नुक्सान इलाके की जनता को झेलना पड रहा है। इन संस्थानों में तीन प्राइमरी हैल्थ सब सैन्टर- पंजाहल, त्रिलोकपुर और सैनवाला मुबारिकपुर, एक सी.एच.सी. (सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र)- रामपुर भारापुर, एक उप-तहसील- काला-आम, पांच पटवार सर्कल-पालियों, नागल-सकेती, जोहडों, विक्रमबाग-देवनी, आम्बवाला-सैनवाला व तीन  वैटनरी डिस्पेंसरी- क्यारी, नलका-सम्भालका और देवका पुडला शामिल हैं।इस मौका पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल, जिला अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष श्री प्रताप ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष श्री मलकीयत सिंह, श्री बिजेश गोयल, श्री सुशील शर्मा, श्रीमती पुष्पा चैधरी, मण्डल महामंत्री, श्री रतन चैधरी, श्री तपेन्द्र शर्मा, श्री मनीश चैहान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री कुलदीप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य श्रीमती पुष्पा देवी व भाजपा के अनेक पदाधिकारी, पंचायतो के प्रधान, उप-प्रधान, बी.डी.सी. सदस्य, वार्ड सदस्य एवम् पूर्व प्रधान आदि जन प्रतिनिधियों ने विरोध दर्ज कराते हुए हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.