वन मंडल रेणुकाजी का मामला…पुलिस के हवाले किए आरोपी श्रीरेणुकाजी (हिमाचल वार्ता न्यूज)( शोभा)। वन मंडल रेणुकाजी अवैध कटान मामले में सामने आया है। वन विभाग टीम ने दो लोगों को मौके पर दबोचकर शिलाई पुलिस के हवाले किया। जबकि, दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार बताए गए हैं।जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्राधिकारी शिलाई पलक मेहता की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लोजा बीट में रैकी करके दो वन काटुओं को धर दबोचा। साथ ही उनके कब्जे से रई के काटे गए तीन पेड़ों के छह नग भी मौके से बरामद किए, जिनकी किमत 1,09,603 रुपये आंकी गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में संलिप्त दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।वन विभाग की टीम ने दो लोगों को पकड़ कर उन्हें शिलाई पुलिस के हवाले कर दिया। शिलाई पुलिस ने वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने बताया कि अवैध कटान कर रहे दो आरोपियों के विरुद्ध शिलाई थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस अपने स्तर पर भी कार्रवाई अमल में ला रही है। अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। टीम ने कटी हुई लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
