पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( शोभा)पांवटा साहिब के किशनपुरा की रहने वाली पूनम देवी ने आरोप लगाए हैं कि उनके बेटे ने ढाई लाख रुपए का सोने का हार महज ₹45000 में बाजार में ज्वैलर को बेच दिया। पांवटा साहिब में पूनम देवी पत्नी राजेन्द्र निवासी गाँव किशनपुरा, डाकघर जामनीवाला ने पावटा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका लगभग ढाई लाख रुपए का सोने का हार उसके बेटे और उसके दोस्त ने मिलकर घर से चुराया और पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में बड़े विख्यात ज्वैलर को बेच दिया उन्होंने यह हार जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए हैं वह ₹45000 में बेच दिया सिर्फ इतना ही नहीं ज्वैलर ने मेरा पुराना हार तोड़कर गला दिया है।उन्होंने कहां की पुलिस ज्वैलर से उनका हार वापस करवाएं और जिन्होंने इस हार को चुराकर बेचा है उन पर भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।वही इस बारे में डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने कहा कि पुलिस अधिकारी इस मामले में जांच कर रहे हैं जल्द ही शिकायतकर्ता आधार पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
