Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जून तक बनकर तैयार होगा चूड़धार-चाबधार सड़क साढ़े 8 करोड़ रुपए में
    सिरमौर

    जून तक बनकर तैयार होगा चूड़धार-चाबधार सड़क साढ़े 8 करोड़ रुपए में

    By Himachal VartaFebruary 6, 2023
    Facebook WhatsApp

    सड़क बनाने के बाद 10 किलोमीटर चलना पड़ेगा पैदल     सरकार द्वारा नौहराधार से चूड़धार के लिए प्रस्तावित जल्द बनेगा रोपवे                                                                                                  श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):– सिरमौर जिले के धार्मिक स्थल चूड़धार के लिए नौहराधार से चाबधार तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य इन दिनों जोरों पर है। इस सड़क का निर्माण का जून तक पूरा होने के आसार है। हर वर्ष नोहराधार के रास्ते से पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ व प्रदेश के हजारों श्रद्धालु चूड़धार जाते है। चूड़धार के लिए सड़क सुविधा न होने के कारण यात्रियों को नोहराधार से चूड़धार तक लगभग 15 किलोमीटर लंबी यात्रा पैदल चलकर ही करनी पड़ती है। हर वर्ष नोहराधार के रास्ते से पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ व प्रदेश के हजारों की संख्या में श्रद्धालु चूड़धार जाते है। सड़क का निर्माण कार्य नौहराधार से चाबधार तक होंगा। सड़क की कुल लंबाई आठ किलो मीटर होंगी। सड़क के निर्माण कार्य पर 8 करोड़  58 लाख की राशि खर्च की जा रही है। हालांकि निर्माण कार्य पूरा करने की समय अवधि मार्च 2024 होनी है मगर लोक निर्माण विभाग दावा कर रहा है कि सड़क का निर्माण कार्य इसी वर्ष जून तक पूरा हो जाएगा। केंद्र सरकार से नौहराधार चूड़धार के लिए रोपवे भी प्रस्तावित है जिसकी मंजूरी केंद्र सरकार ने दे दी है साथ में बजट का भी प्रावधान हो चुका है। जिसकी कीमत करीब 300 करोड़ है। इसके बनने से पर्यटन को। पंख लगेंगे है। गौरतलब है कि मौजूदा समय में नौहराधार से चूड़धार तक की यात्रा करने में पांच से सात घंटे का समय लग जाता है। इस सड़क के बनने के बाद यात्रियों को नौहराधार से चाबधार तक खड़ी चढ़ाई नही चढ़नी पड़ेंगी। चाबधार से चूड़धार तक सीधी पगडंडी है। चाबधार से चूड़धार की दूरी मात्र सात किलोमीटर है। सड़क बनने के बाद तीन घंटे में  यात्री चूड़धार पहुंचेंगे। इस सड़क के बनने से जोकाबाग , चाबधार , कनाटियो व पाइंजल आदि बस्तियों में बसे लोगों को सड़क सुविधा मिलेगी। हरिपुरधार से भी चूड़धार पहुंचने के लिए करीब 25 किलोमीटर लंबी यात्रा पैदल चलकर तय करनी पड़ती है। सराहा से करीब 13 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। मगर नौहराधार से सबसे आसान व सुंदर दृश्य है नौहराधार हर माह हजारों की तादाद में श्रद्धालु व पर्यटक चूड़धार जाते है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होने की समय अवधि मार्च 2024 को पूरी हो जाएंगी, मगर निर्माण कार्य समय से पहले ही इसी वर्ष जून 2023 तक पूरा हो जाएंगा। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.