केंद्र सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ देने के आरोप नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन किए। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में सिरमौर कांग्रेस से केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओ जिला अध्यक्ष आनंद परमार की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन किया।मीडिया से बात करते हुए आनंद परमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार जनविरोधी नीतियां चलाई जा रही है और सीधे तौर पर पूंजीपतियो को ही लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई सरकारी उपक्रमों के निजीकरण की कोशिश केंद्र की सरकार कर रही है। जिससे लगातार बेरोजगारी को बढ़ावा मिल रहा है। सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल में पेश केंद्रीय बजट में जहां हिमाचल प्रदेश की अनदेखी हुई है वहीं आम आदमी भी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है बजट में किसी भी प्रकार से आम आदमी को राहत देने की कोशिश नहीं की गई है।नाहन में हुए प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है और रोजगार देने के सभी वायदे झूठे साबित हुए हैं। ओपी ठाकुर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक जन जागरण अभियान चलाएगा।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18