Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांच सालों में व्यवस्था में पूर्ण परिवर्तन देखेगा प्रदेश
    सिरमौर

    पांच सालों में व्यवस्था में पूर्ण परिवर्तन देखेगा प्रदेश

    By Himachal VartaFebruary 6, 2023
    Facebook WhatsApp

    आभार व अभिनंदन रैली में बोले हर्षवर्धन चौहान
    कहा, अर्थव्यवस्था को पटड़ी पर लाने के लिए करेंगे  प्रयास
    नाहन, (हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनाहट में आयोजित जनआभार एवं अभिनंदन रैली में भाग लिया। इससे पूर्व रोनाहाट पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने हर्षवर्धन चौहान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा रोनाहाट उप तहसील की विभिन्न 15 ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया।उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस अवसर पर छठी बार विधानसभा भेजने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव न केवल हिमाचल बल्कि देश के लिए महत्वपूर्ण चुनाव था। उन्होंने कांग्रेस को स्पष्ट जनमत देने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया।उद्योग मंत्री ने कहा कि मिशन रिपीट का भाजपा का सपना टूट गया। उप चुनाव में भाजपा सत्ता में रहते भी चारों सीटें हारी, यह प्रदेश विधानसभा चुनाव का सैमिफाईनल था और यहीं से कांग्रेस सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया था। यह चुनाव सत्ता परिवर्तन और ईमानदारी की जीत का चुनाव था। उन्होंने कहा कि हिमाचल के बाद अब देश में भी सत्ता का परिर्वतन होगा। उन्होंने कहा कि हाटी का मुददा हो या फिर डराना-धमकाना, भाजपा ने सभी हथकंडे अपनाये, लेकिन जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कहा कि हाटी का मुददा अब कहां गया, क्या यहां के लोगों को एसटी का दर्जा मिल गया, यह सब महज वोट की राजनीति थी, लेकिन इसमें भाजपा को कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पैसे देकर वोट खरीदने के प्रयास किये, राजनीति का स्तर कभी इतना नहीं गिरा।उद्योग मंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला, समाज में इस प्रकार की सोच और व्यवस्था को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजनीति में सेवा करने की भावना से आना चाहिए, न कि पैसा कमाने के लिए, ऐसी व्यवस्था परिर्वतन की आज जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु साधारण परिवार से हैं और ईमानदार  नेता हैं, जिनके नेतृत्व का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आज प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, 11 हजार करोड़ की देनदारी तो कर्मचारियों की है, विकास के लिए पैसा बचा ही कहां है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग हुआ, भाजपा रैलियों में सरकारी बसों व तंत्र का दुरूपयोग हुआ।
    उन्होंने कहा कि बड़ी साजिशों के बाद भी उन्हें हरा नहीं पाए, इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह समर्पण भाव से क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि नये शिक्षण संस्थान खोलने कहां तक सही थे, जहां एक भी अध्यापक की व्यवस्था नहीं की गई थी, अधोसंरचना बिल्कुल भी नहीं थी। लगभग 950 संस्थान ऐसे खोले गए, जिसके लिए धन, भवन, स्टाफ की व्यवस्था नहीं थी । उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को राजनीति से दूर रहना चाहिए, पिछली सरकार में इस प्रकार की दुर्भावनाओं को बल मिला था।उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है भवन बनाना, स्टाफ की व्यवस्था करना, प्रदेश का वित्तीय बोझ कम करना है और खर्चे भी कम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने अपने वायदे के अनुरूप मंत्रीमंडल की पहली बैठक में प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस दिया, इसमें किसी प्रकार की शंका की जरूरत नहीं है और पैंशन का खाका भी कर्मचारियों की इच्छानुसार बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जितने भी वायदे किये उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूरवर्ती व कठिन क्षेत्र के पदों को भरा जाएगा और जरूरत के अनुसार संस्थानों को खोला जाएगा।उन्होंने कहा कि आज ईमानदार मंत्रीमंडल बना है और हम प्रदेश को विकास की राह पर आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल डिजल के दाम आज भी अनेक राज्यों से कम हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांव में रहने वाले लोगों के कार्य प्राथमिकता पर किए जाएं।शिलाई कांग्रेस समिति अध्यक्ष सीता राम शर्मा, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी हरी राम शास्त्री तथा रणजीत सिंह नेगी ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इससे पूर्व कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी रविन्द्र चौहान ने उद्योग मंत्री का स्वागत किया।
    इस मौके पर शिलाई कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, यशपाल चौहान पूर्व प्रधान हलां, संत राम शर्मा प्रधान शकोनी, जगत राम विद्या देवी जिला परिषद, प्रियंका ठाकुर पंचायत समिति, जगत चौहान प्रधान नैणी धार, सरिता देवी पंचायत समिति सरांहा, गुमान सिंह नंबरदार, रजो देवी, महिला कांग्रेस सचिव, सविता देवी प्रधान हलां, चंद्रकला प्रधान कोटी, किरण बाला पंचायत समिति, तारा चौहान के अलावा विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.