नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):–जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में पुलिस ने युवती का मोबाइल छीन कर फरार हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।आरोपियों की पहचान रोहित कुमार पुत्र शेर सिंह और अमित कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी नारायणगढ़ हरियाणा के रूप में हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने युवती से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया पुलिस थाने में एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 5 फरवरी को यूको बैंक के पास से पैदल चल रही थी। इसी दौरान पीछे से दो अज्ञात बाइक सवार आए और उसके हाथ से फोन छीनकर रफूचक्कर हो गए। युवती की शिकायत पर काला अंब पुलिस ने मामला दर्ज कर और आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई।आखिरकार पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों आरोपियों को हरियाणा से ढूंढ निकाला और अपने साथ थाने ले आई। यहां युवती ने दोनों आरोपियों की पहचान की।उधर, एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
