Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जनसेवा व पिछड़े वर्गों का उत्थान सरकार की प्राथमिकता : हर्षवर्धन चौहान।
    सिरमौर

    जनसेवा व पिछड़े वर्गों का उत्थान सरकार की प्राथमिकता : हर्षवर्धन चौहान।

    By Himachal VartaFebruary 7, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) –जनसेवा, जन समस्याओं का समाधान, पिछड़े क्षेत्रों व पिछड़े वर्गों का उत्थान हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज में समभाव व सौहार्द पूर्ण वातावरण हमेशा रहे, इस दिशा में भी हमारी सरकार विशेष तौर पर काम करेगी।
    उद्योग संसदीय कार्य व आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह उदगार पांवटा साहिब में व्यक्त किये। उद्योग मंत्री पावटा तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
    हर्षवर्धन चौहान के समक्ष इस दौरान दोनों विधानसभा क्षेत्रों के अनेक प्रतिनिधि मंडल व व्यक्तिगत तौर पर लोगों ने बारी-बारी अपने क्षेत्र की तथा निजी समस्याएं रखी। उद्योग मंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर अधिकारियों के सहयोग से समाधान किया और कुछ मांगे व समस्याएं जो स्थानीय स्तर की थीं उन्हें अधिकारियों को सौंप कर इनका समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।
    अल्पसंख्यक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष तपेंद्र सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल को साथ लेकर उद्योग मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री से पांवटा साहिब क्षेत्र में उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने तथा स्थानीय लोगों को निकाले जाने के संबंध में पत्र उद्योग मंत्री को सौंपा। तपेंद्र सैनी ने जंभुखाला में गुज्जर बस्ती के कब्रिस्तान के लिए तार व बाढ़ लगवाने तथा  चोरी की घटनाओं के संबंध में भी अपनी शिकायत दर्ज की। उद्योग मंत्री ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया ।
    इसी प्रकार शिलाई विधानसभा क्षेत्र की क्यारी गुंडा पंचायत के पूर्व प्रधान दलीप सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उद्योग मंत्री से मिला। उन्होंने अपने गांव में एचआरटीसी बस लगवाने, हरिजन बस्ती के लिए संपर्क मार्ग तथा क्यारी गुंडा के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उद्योग मंत्री ने इन मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए पूर्व प्रधान को आश्वस्त दिया।
    इस दौरान विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि मंडल व व्यक्तिगत तौर पर लोग अपनी अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री के समक्ष उपस्थित हुए। उद्योग मंत्री ने बहुत ध्यानपूर्वक प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को सुना और समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
    हर्षवर्धन चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनें और उनका निपटारा करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय आकर कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटना चाहिए क्योंकि वह बहुत उम्मीद लेकर कार्यालय में अपनी समस्या अथवा अपने काम करवाने के उद्देश्य से आते हैं
    इस दौरान पूर्व विधायक किरणेश जंग, एसडीएम गुंजीत  चीमा, जिला कांग्रेस महासचिव रामेश्वर शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.