नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ‘‘जी-20’’ सम्मेलन के साथ महिलाओं के नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत आज मंगलवार को नाहन में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) द्वारा प्राकृतिक खेती द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस कार्यशाला में जिला के विभिन्न विकास खंडों से करीब 106 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में अनाज की अच्छी पैदावार हो रही है। उन्होंने कहा कि एक जमाने में मोटे अनाज को गरीबों का भोजन कहा जाता था किन्तु वर्तमान दौर में स्वास्थ्य और अन्य कारणों से मोटे अनाज के प्रयोग को प्राथमिकता प्रदान की जा रही। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी मोटे अनाज की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।उन्होंने कहा कि सम्मेलन के प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना, सतत कृषि, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा हेतु मोटे अनाज तथा मोटे अनोजों की खेती द्वारा सशक्तिकरण आदि विषयों के बारे में जानकारी दी गई।सम्मेलन में आत्मा के परियोजना निदेशक डा. साहिब सिंह, उप निदेशक कृषि विभाग सिरमौर डा. राजेन्द्र ठाकुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुंआ से डा. संगीता अत्री, डा. सौरव शर्मा तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
