नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश में अग्रणी संस्थान बन चुके करियर अकादमी के 11 छात्रों ने जेेेईई- मेंंस कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया| विनय (98.84), तनिष्क सैनी (97.51), वान्या (95.62), रूश्दा (93.40), युगम (92.83), सोनिका (92.62), कौमुद (91.59), अभिनव (90.60), निहाल (90.14), नितिन (88.68), भुवन (87.27), ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया है |यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात यह सभी विद्यार्थी जेईई-एडवांस की परीक्षा के लिए पात्र बन सकते हैं| यह परीक्षा आईआईटी (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी) में प्रवेश करने के लिए ली जाती है|इन छात्रों ने बताया कि इनकी सफलता का श्रेय मुख्यतः मनोज राठी व ललित राठी, वह माता-पिता एवं करियर अकादमी के सभी अध्यापकों कि कठिन मेहनत को जाता है|कैरियर अकादमी के चेयरमैन एस एस राठी ने बताया की जो विद्यार्थी बाहरवीं कक्षा में पढ़ रहे है उनके पास जेईई-मेंस की परीक्षा देने का एक और मौका है जो अप्रैल 2023 में होगी|कैरियर अकादमी के चेयरमैन एस एस राठी ने कहा कि यह संस्थान हमेशा ही छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए कृतसंकल्पित रहा है संस्थान के निदेशक मनोज राठी व ललित राठी ने सभी बच्चों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके भविष्य की उज्जवल कामना की है।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
