Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नशेड़ी महिला से परेशान शिलाई की महिलाएं पहुंची डीसी के दरबार
    सिरमौर

    नशेड़ी महिला से परेशान शिलाई की महिलाएं पहुंची डीसी के दरबार

    By Himachal VartaFebruary 8, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के शिलाई में रह रही एक प्रवासी महिला पर स्थानीय महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए है। शिकायत लेकर यह महिलाएं डीसी कार्यालय पहुँची और मामले को लेकर उचित कार्रवाई की मांग उठाई। महिलाओं ने बताया कि प्रवासी महिला पिछले 4- 5 वर्षों से शिलाई में किराए के मकान में रह रही है और अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रही है जिसका आस पड़ोस में बुरा असर पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि महिला द्वारा मकान मालिक को किराया भी नहीं दिया जा रहा है किराया मांगे जाने पर उल्टा मकान मालिक पर छेड़खानी मुक़दम्मा दर्ज करने की धमकी देती है। मकान की मालकिन नारदा ठाकुर ने बताया कि इस महिला की वजह से यहां अब आना जाना भी मुश्किल हो गया है। उपायुक्त सिरमौर के पास शिकायत लेकर पहुंची शिलाई की नारदा ठाकुर, संध्या देवी, तारा देवी, कांता देवी , मूर्ति देवी , सत्या देवी , सुनीता और श्यामा ठाकुर आदि ने बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला पिछले करीब पांच वर्षों से शिलाई में किराए के मकान में रह रही है। महिलाओं ने बताया कि प्रवासी महिला इस इलाके का माहौल खराब कर रही है 31 जनवरी को स्थानीय महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने जब इस महिला के कमरे पर छापेमारी की तो यहां पर कुछ युवक भी मिले थे। इस दौरान महिला ने उल्टे पुलिसकर्मियों पर ही गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं ने बताया कि यह प्रवासी महिला नशीली युवाओं के संपर्क में रहती है और इसी कारण यह अपने परिवार से भी अलग है। महिलाओं ने बताया कि प्रवासी महिला द्वारा क्षेत्र में कई युवाओं को न केवल नशे की गर्त में धकेला जा रहा है बल्कि उपरोक्त महिला वेश्यावृत्ति जैसे धंधे में भी लिप्त है। महिलाओं ने बताया कि उक्त महिला के घर अक्सर लोग आते जाते रहते हैं और युवाओं का आना जाना लगा रहता है जिसके चलते बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। डीसी के पास पहुंची महिलाओं में नारदा ठाकुर ने बताया कि वह पिछले करीब 5 वर्षों से उनके मकान में रह रही है लेकिन वह मकान का किराया नहीं देती है। नारदा ने बताया कि जब उसके पति ने उसे किराया मांगा तो उक्त महिला ने धमकी दी कि यदि किराए की मांग की तो वह उस पर रेप का मामला दर्ज करवाएगी। महिलाओं ने कहा कि गत 31 जनवरी को महिला के घर में कुछ लड़के गए हुए थे जब इसकी सूचना उसके पति को मिली तो महिला के पति और बेटे ने बाहर से ताला लगाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जब महिला को थाने ले गई तो महिला ने उल्टा पुलिसकर्मियों पर ही गंभीर आरोप लगाए। गौर हो कि इससे पूर्व उक्त महिला के पति मुकेश तितोरिया ने पहली जनवरी 2023 में शिलाई पुलिस को शिकायत दी कि उसकी पत्नी उसके कहे सुने से बाहर है और पत्नी द्वारा उसे धमकी दी जाती है कि वह उसके खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट का मामला दर्ज करवाएगी। पुलिस को दी शिकायत में मुकेश ने कहा कि उसकी पत्नी का अक्सर नशेड़ी युवाओं के साथ संपर्क है जिसके चलते वह पिछले कई दिनों से अलग रह रहे हैं

    ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.