नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा) :- स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि स्वास्थ्य विभाग का एक मात्र उद्देश्य प्रदेश भर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों मे स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करना है। जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की दक्षता निर्माण में वृद्धि करके लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने 29 सितंबर 2022 को राज्य में चयनित सुविधाओ मे के केयर कंपनियन प्रोग्राम को लागू किया है, जो नूरा हेल्थ और ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट के सहयोग द्वारा किया जाएगा। प्रोग्राम का फैसिलिटी लॉन्च 8 फरवरी 2023 को मेडिकल कालेज नाहन में व्यवस्तिथ किया गया। इस लॉन्च का उद्घाटन (प्रिंसिपल) डा श्याम कौशिक (मेडिकल सुपरिटेंडेंट) डॉ बलराम गायनी प्रमुख डा अमोद और डा सुनील कक्कड़ द्वारा किया गया। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मैट्रन, वार्ड सिस्टर और स्टाफ नर्स और हेल्थ सुपरवाइजर, मास्टर ट्रेनर कमलेश शर्मा, शाहिदा आदि प्रतिभागी उपस्थित थे। इस उपलक्ष पर डा कौशिक ने कहा कि केयर कंपनियन प्रोग्राम हिमाचल में पहली बार आयोजित किया जा रहा हैं । इस प्रोग्राम का उद्देश्य जच्चा बच्चा की मृत्यु दर कम करना है। और इसमें मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ नर्सेज को पेशेंट के साथ आए प्रियजनों को प्रसव उपरांत शिशु और माता की देखभाल पोस्ट नातल केयर करने के लिए कौशल सिखाया जाएगा ! इस प्रोग्राम के लिए मेडिकल कालेज नाहन का पूरा सहयोग मिलने का आश्वासन दिया जाएगा ।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22