नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-आज के दौर में जहां लोग रुपयों के खातिर रिश्तों को भी भूल जाते हैं वहीं किसी से ईमानदारी की अपेक्षा करना मुश्किल लगता है। लेकिन ईमानदारी अभी भी जिंदा है। जी हां सहोत्रा पेट्रोल पंप नाहन के कर्मचारियों ने ईमानदारी की बड़ी मिसाल पेश की है।जानकारी के अनुसार दीपक कुमार ने अपने वाहन में सहोत्रा पेट्रोल पंप नाहन से तेल डलवाया। उन्होंने पेट्रोल डलवाने के लिए कर्मचारी को 2000 रुपए दिए और 800 रुपए तेल डलवाया। इसके बाद भीड़ होने की वजह से दीपक को बैलेंस 1200 रुपए लेना याद नही रहा और वह वहां से चला गया।जब आज उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारी राजू व धर्मपाल को इस बारे में बताया तो उन्होंने मामले की जाँच की और दीपक कुमार का 1200 रुपए बैलेंस लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की। दीपक कुमार ने सहोत्रा पेट्रोल पंप नाहन के कर्मचारियों का तहे दिल से धन्यवाद किया।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
