नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- प्रदेश की सीमा में खनन करने के मामले में पावंटा स्थानीय प्रशासन मानपुर देवड़ा पहुंचा और यहां दोनों राज्यों की सीमाओं का रिकॉर्ड खंगाला। बता दे कि एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा की अगुवाई में अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।जानकारी देते हुए एसडीएम ने बताया की एनजीटी के आदेशों नपर उत्तराखंड सरकार ने अपने क्षेत्र में विवादित पट्टे के अवैध खनन कार्य को बंद करवा दिया है।उत्तराखंड निवासी जुनेद अयुबी ने एनजीटी में याचिका दायर की थी,इसमें उत्तराखंड राज्य सीमा पर सिरमौर के मानपुर देवड़ा क्षेत्र में स्वीकृत उत्तराखंड गढ़वाल मंडल खनन पट्टे में अवैध खनन की शिकायत की गई थी,नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने अवैध खनन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी।पावंटा एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, डीएसपी पांवटा रमाकांत ठाकुर समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, और जाकर भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) किया गया।एसडीएम समेत अधिकारियों को राजस्व विभाग टीम ने अपना रिकॉर्ड दिखाया, जिसमें हिमाचल सीमा के मानपुर देवड़ा में संचालित व स्वीकृत क्रेशरों व पट्टों के क्षेत्र को सही पाया गया।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
