नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर के धौलाकुआं में पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति से नशे की खेप बरामद करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। बता दे आरोपी प्रेमपाल डोडरा निवासी कवार जिला शिमला का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 20, 61, 85 व एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम धौलाकुआं के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास नशीला पदार्थ हो सकता है। पुलिस ने जब बायला रोड से धौलाकुआं की ओर आ रही एक गाड़ी (एचपी-77-3555) को रुकवाया। तो पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली।तलाशी के दौरान गाड़ी से 9.824 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
