नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सांसद मोबाइल सेवा कार्यक्रम के तहत समाज सेवा की दिशा में कार्यरत समाज सेवी संस्था प्रयास नाहन द्वारा गुरुवार को सतिवाला पंचायत के उत्तमवाला बड़ाबंन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में कुल 75 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई शिविर के बारे में जानकारी देते हुए योजना के प्रभारी व समाजसेवी डॉ एसके सबलोक ने बताया कि उत्तमवाला बड़ाबन में आयोजित इस शिविर में कुल 76 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई इसके अलावा 23 लोगों के निशुल्क टेस्ट भी किए गए ।उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान डॉ श्रेठा ठाकुर ने अपने सहयोगी कर्मी रितिका शर्मा व विशाल के साथ शिविर में आने वाले लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच व टेस्ट किए।डॉ सबलोक ने बताया कि शुक्रवार को सैन की सैर पंचायत के तालों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के प्रभारी डॉ एस के सबलोक ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ चेष्ठा ठाकुर के नेतृत्व मे किया जाएगा।इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क स्वास्थ्य जांच व मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की जाएगी।उन्होंने कहा कि शिविर में रक्तचाप रोग, मधुमेह रोग हड्डियों के रोग व गायनिज के रोग के अलावा अन्य रोगों से संबंधित रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।शिविर के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य शिविरों के प्रभारी एवं समाजसेवी डॉक्टर एस के सबलोक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री व सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर द्वारा हिमाचल में स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम शुरू किया गया है।उन्होंने बताया कि इन स्वास्थ्य शिवरों का अयोजन हर ग्राम केंद्र में किया जा रहा है। शिविर में लोगो को उनके स्वास्थ्य के लिए जागरूक होने की प्रेरणा भी दी जाती है।उन्होंने लोगो का आह्वान किया कि इन शिविर में बढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
