Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में नहीं रूक रहा अवैध खनन।
    सिरमौर

    सिरमौर में नहीं रूक रहा अवैध खनन।

    By Himachal VartaFebruary 11, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज :-ज़िला सिरमौर में अवैध खनन के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे है। इसमें सबसे अधिक अवैध ज़िला के दून क्षेत्र में सामने आ रहे है। खनन माफिया ज़िला के नदी नालों को अपना शिकार बना रहे है। खनन मफियाओं के हौंसले इतने बढ़ गए है कि पुलिस द्वारा भारी चालान होने के बाद भी मफियाओं द्वारा पाँवटा पुलिस थाने के पास ही यमुना नदी में बेखौफ खनन को अंजाम दिया जा रहा है।

    पांवटा साहिब की यमुना नदी में खनन माफियाओं को रोक पाना मुश्किल हो रहा है। सूबह-सूबह 4 से 5 बजे दर्जनों ट्रैक्टर दनदनाते हुए पांवटा साहिब की सड़कों पर दौड़ते नजर आते है। सूबह की पहली किरन के साथ ही एक दर्जन ट्रैक्टर रेत-बजरी भरने यमुना नदी में उतर जाते हैं। बताते चले कि यमुना नदी में अवैध खनन के लिए हिमाचल से लगी सीमा उत्तराखण्ड़ के दर्जनों ट्रक यहां के हर रोज हजारों टन रेत व बजरी को ले जाते है।

    जिससे हिमाचल सरकार को प्रतिदिन लाखों रूपये के राजस्व का नुक्सान हो रहा है।खनन करने की भी एक सीमा होती है जबकि यमुना नदी में कई मीटर के हिसाब से गड्डे हो गए है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के नियमों की भी पूरी तरह से धज्जियां उड़ रही है। पर्यावरण को बहुत नुक्सान हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में पुलिस विभाग वन विभाग द्वारा खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई है।

    कई बार बड़े-बड़े चालान भी किये गए है पर उसके बाबजूद भी खनन मफिया बेरोकटोक यमुना नदी के तट से खनन करने में लगे हुए है। उधर, इस बारे में डीएसपी पांवटा रमाकांत ठाकुर ने बताया पुलिस हर रोज खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। अवैध खनन कर रहे टिप्परों व ट्रैक्टरों के कई बार चालान हो गए है।

    उन्होंने बताया कि यमुना नदी दोनों राज्यों उत्तराखण्ड व हिमाचल सरकार के अधीन है। उत्तराखण्ड़ पुलिस से अवैध खनन को रोकने के लिए सहयोग मांगा गया है। जल्दी ही दोनों राज्यों की पुलिस इस के खिलाफ मुहीम छेड़ेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.