नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पावंटा पुलिस थाने के अंतर्गत जामनीवाला स्थित वडवाल व्रिक्स कम्पनी मालिक के खिलाफ लेबर देने के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।जानकारी मुताबिक शिकायत कर्ता गुलजार सिंह वडवाल पुत्र जोगा सिंह वडवाल निवासी जामनीवालाकी शिकायत पर थाने में मामला दर्ज हुआ है कि यह जामनीवाला में स्थित वडवाल व्रिक्स कम्पनी का मालिक है और किसान ट्रेडस कम्पनी में पार्टनर है ।डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया की दिनांक 7/12/22 को भूषण लाल S/O नरेश कुमार निवासी बुदीना खुर्द मुझफर नगर उत्तर प्रदेश, दिनेश कुमार उर्फ ज्ञानू निवासी किश्नपुरा पांवटा साहिब के साथ उसके भट्ठे पर आया और मुझे 30 से 32 हजार पथाई ईंट प्रति दिन की लेवर देने की पेशकश की लेवर की जरुरत थी। यह दिनेश कुमार से अच्छी तरह से परिचित है,दिनेश के कहने पर इसने भूषण लाल को 80000/- नगद बतौर ब्याना दिये और उसके बाद उसके खाते में 350000/- तीन लाख पचास हजार आरटीजीएस द्वारा दिया गया मगर उसने कोई नौकरी नहीं दी।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा रमाकांत ठाकुर ने बताया कि आगामी कानूनी कार्यवाईं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420 के तहत पुलिस द्वारा अमल में लाई जा रही है।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
