Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भारी तादाद में चूना पत्थरों के ट्रकों ने राजपुर बाज़ार में जाम की समस्या पैदा की
    सिरमौर

    भारी तादाद में चूना पत्थरों के ट्रकों ने राजपुर बाज़ार में जाम की समस्या पैदा की

    By Himachal VartaFebruary 12, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) : -सिरमौर जनपद के आंज भोज केंद्र बिंदु राजपुर मे इन दिनों अधिक संख्या में चुना पत्थरों के ट्रकों के गुजरने से बाजार में जाम लगने की समस्या आम हो गई है। इन ट्रकों के पीछे  छोटे वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें अक्सर मुख्य बाज़ार में लगी हुई होती है। मुख्य समस्या रोगी वाहनों को होती है जिसके कारण मरीजों को हॉस्पिटल तक जाने में समस्या का सामना करना पड रहा है। एक के पीछे दर्जनों ट्रकों के गुजरने से चारों तरफ पर धुल और मिट्टी देखने को मिलती है जिस वजह से  दुकानों में  रखा सामान भी ख़राब हो रहा है। बाज़ार में जो ऑफिस है जिसमें लोकमित्र केंद्र , ऑनलाइन सेवा केंद्र और अन्य शामिल है जिसमें धूल के कारण कंप्यूटर, और प्रिंटर ख़राब हो रहे हैं।क्षेत्र के निवासी अनिल कुमार,तरुण शर्मा,पूनम कपूर अनुज कुमार, निशा देवी ,नवनीत शर्मा  अदि ने बताया एक तो यहाँ काम ना के बराबर है बावजूद इसकी धुल और मिट्टी के कारण कई बार उनके कंप्यूटर और प्रिंटर कई बार ख़राब  हो गए है। सारी धुल दुकानों में घुस जाती है और उनका कीमती सामान खराब हो जाता है। कई बार खनन मालिकों को रोड पर पानी के टैंकर से पानी डालने की गुज़ारिश स्थानीय ग्रामीणों ने की है। बावजूद इसके अभी तक सडको पर धूल से बचाने के लिय पानी का छिडकाव नहीं किया जाता।  स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नही हुआ हुआ तो उनको मजबूरन आन्दोलन कर सड़कों पर उतरना पडेगा। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र के बनौर गांव मे चूना पत्थरों की खानें है जहाँ से पुरुवाला के लिए सैंकड़ो चूना पत्थर के ट्रक गुजरते है। माइन पर अपनी गाड़ी का नंबर जल्दी लगाने की होड़ में ट्रकों को भगाया जाता है जिस कारण छोटे बच्चों का सडक पर निकलना मुश्किल हो गया है। हादसों को भी न्योता दिया जा रहा है।  2015 -16 में राजपुर बाज़ार मे एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थीउधर इस मामले में पांवटा एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान  में नहीं है।  खनन मलिकों को सड़क पर छिडकाव के आदेश दिय जाएँगे। अगर इस पर अमल नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायगी। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.