Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कच्चा टैंक स्थित रघुनाथ मंदिर परिसर में तोड़ा अस्थियों का स्थान, रविदास सभा में गहरा रोष
    सिरमौर

    कच्चा टैंक स्थित रघुनाथ मंदिर परिसर में तोड़ा अस्थियों का स्थान, रविदास सभा में गहरा रोष

    By Himachal VartaFebruary 13, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर के मुख्यालय नाहन के कच्चा टैंक स्थित श्री रघुनाथ मंदिर के परिसर में अस्थियों को रखने की सुरक्षित जगह को तोड़ दिया गया है। बता दें जब आज रामदासिया मोहल्ले के रहने वाले काका राम की अस्थियों को रखने के लिए उसके परिजन वहां पहुंचे तो अस्थियों को रखने वाली जगह टूटी हुई थी।श्री गुरु रविदास सभा ने इस कृत्य पर सवाल उठाए हैं। अध्यक्ष बाबू राम ने बताया कि आज तक मोहल्ला वासी इस स्थान पर मृतकों की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने से पहले मंदिर रघुनाथ में बने स्थान पर रखते आए हैं। लेकिन उस जगह को अब तोड़ दिया गया है। जिससे मृतक की अस्थियों को अन्य कर्म के दौरान साथ लेकर घूमना पड़ा।अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही श्री गुरु रविदास सभा का प्रतिनिधिमंडल प्रशासन के अधिकारियों से मिलेगा। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी से रिटायर काका राम की मृत्यु के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया था। रविवार को जब अस्थियां एकत्रित करने के बाद इसे रखने के लिए रघुनाथ मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि लाॅकर्स तोड़ दिए गए हैं और मलबा भी वहीं पड़ा हुआ है।इसके बाद मंदिर में ही अस्थियों को रखने की व्यवस्था की गई। शहर में एक तबका मोक्षघाट से अस्थियों को एकत्रित करने के बाद सीधे हरिद्वार रवाना हो जाता है, लेकिन कुछ लोग अस्थियों को एकत्रित करने के बाद इसे सुरक्षित जगह पर रखते हैं, क्योंकि एक तय समय पर हरिद्वार के लिए रवाना होना पड़ता है।ऐसे लोगों के लिए ही अस्थियों को रखने के लिए स्थान बनाया गया था। श्री गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष ने ये भी कहा कि नगर परिषद द्वारा इस स्थान का निर्माण किया गया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.